Rajasthan SSO Portal Services :- राजस्थान सरकार ने अपने नागरिको, सरकारी कर्मचारियों एवं व्यवसायकों को आधुनिक रूप से डिजिटली सशक्त बनाने के लिए Rajasthan SSO Portal (Single Sign-On Portal) की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से एक ही Login Id के जरिए अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस पोर्टल से राजस्थान सरकार ने अपनी सभी राजकीय सेवाओं के पोर्टल को जोड़ा रखा है जिससे राज्य के सभी नागरिक SSO Portal को एकल खिड़की के रूप में उपयोग कर सकते है।
SSO Portal Rajasthan के माध्यम से राज्य के नागरिक, राजकीय कर्मचारी एवं व्यवसायक लोग राज्य की राजकीय सेवाओं का उपयोग कर सकते है। इस पोर्टल के बिना आप किसी भी सरकारी सेवा का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते है। तो आज के इस लेख में, हम Rajasthan SSO Portal की सेवाओं (Rajasthan SSO Services) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमे शिक्षा एवं रोजगार सेवाएं, नागरिक सेवाएं, कृषि सेवाएं, व्यावसायिक सेवाएं और सरकारी कर्मचारियों से सम्बंधित सेवाएं शामिल है।
Rajasthan SSO Services के प्रकार
Rajasthan SSO Portal, राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण E-Governess पहल है। इस पोर्टल के जरिए मुख्यतः तीन प्रकार प्रकार की सर्विस दी जाती है जो निम्न प्रकार से है :- G2C (Government to Citizen) सेवाएं, G2G (Government to Government) सेवाएं एवं G2B (Government to Business) सेवाएं आदि।यहाँ हमें Rajasthan SSO Portal पर उपलब्ध सभी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी है।
G2C (Government to Citizen) सेवाएं
Government to Citizen Services में उन सेवाओं को शामिल किया गया है, जो सरकार सीधे नागरिकों को प्रदान करती है। Rajasthan SSO Portal के माध्यम से अब नागरिक सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओ, प्रमाण पत्रों एवं अन्य सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन उपयोग आसानी से कर सकते है। राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध G2C की प्रमुख सेवाएं निम्न प्रकार से है :-
- भर्ती पोर्टल सेवाएं (Recruitment Portal Services)
- छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सेवाएं (Scholarship & Education Services)
- जनाधार कार्ड सेवाएं (Jan Aadhaar Services)
- भामाशाह योजना सेवाएं (Bhamashah Yojana Services)
- पेन्सन से सम्बंधित सेवाएं (Pension Services)
- स्वास्थ्य से सम्बंधित सेवाएं (Health Services)
- उपयोगिता से सम्बंधित सेवाएं (Utility Services)
- कृषि से सम्बंधित सेवाएं (Agriculture Services)
- रोजगार से सम्बंधित सेवाएं (Employment Services)
- ई-मित्र कियोस्क सेवाएं (e-Mitra Services)
- डिजिलॉकर (DigiLocker)
G2G (Government to Government) सेवाएं
Rajasthan SSO Portal की G2G Services (Government to Government) एक महत्वपूर्ण डिजिटली सरकारी सेवा है, जिसके जरिए राज्य के सरकारी विभागों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्यालयों से सीधा संपर्क सादने का काम करती है। यह सर्विस मुख्य रूप से सरकारी कार्यो को काम समय एवं आसानी से करने में मदद करती है। राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध G2G की प्रमुख सेवाएं निम्न प्रकार से है :-
- राजकाज पोर्टल (Rajkaj Portal)
- ई-ऑफिस (e-Office)
- लोक शिकायत एवं निवारण प्रणाली (Public Grievance & Redressal System)
- मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (Human Resource Management Syste
- सामान्य भविष्य निधि सेवाएं (GPF Services)
- जन शिकायतों का निपटान (Disposal of public complaints)
- टेंडर प्रबंधन (Tender Management System)
G2B (Government to Business) सेवाएं
Rajasthan SSO Portal G2B Services व्यापार और उद्योग से सम्बंधित विभिन्न सरकारी कार्यो को डिजिटली एवं सरल बनती है। यह सेवा उद्योग एवं सरकारी कार्यालयों को जड़ने की कड़ी के रूप में कार्य करती है, जिसके जरिए GST Services, व्यापार रजिस्ट्रेशन, टैक्स एवं अन्य व्यापारिक सुविधा उपलब्ध होती है। राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध G2B की प्रमुख सेवाएं निम्न प्रकार से है :-
- श्रम विभाग सेवाएं (Labour Department Services)
- निवेश प्रोत्साहन (Investment Promotion)
- स्टार्टअप राजस्थान (Startup Rajasthan)
- CSR पंजीकरण (CSR Registration)
- उद्योग आधार (Udyog Aadhaar)
- व्यापार पंजीकरण (Business Registration)
- राज टेक्स (Raj Tax)
- RIICO Services
Rajasthan SSO Portal Services के लाभ
राजस्थान सरकार के द्वारा SSO Portal पर अनेक प्रकार की Services उपलब्ध करवाई गई है जिसके जरिये आम आदमी से लेकर सरकारी कर्मचारी एवं उद्योग पति भी इन सेवाओं का आसानी से इस्तमाल कर सकते है।
सरकार के द्वारा इस पोर्टल को बनाने का मकसद केवल सरकारी सेवाओं को आसानी से नागरिको तक पहुंचना है। इस पोर्टल के माध्यम से आम आदमी भी घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते है और आपने समय एवं साधनो की बचत कर सकते है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Rajasthan SSO Portal राजस्थान सरकार की एक अभिन्न पहल है, जो नागरिको, सरकारी कर्मचारियों एवं व्यापारियों के लिए राजकीय एवं अन्य सेवाओं को डिजिटल और सुगम बनती है। इस पोर्टल के जरिए न केवल समय एवं संसाधनों की बचत होती है, बल्कि सरकारी कार्यो में भी पारदर्शिता लाने का प्रयास करता है।
यदि आप भी राजस्थान के निवासी है, तो आप भी SSO Portal के जरिए सरकार की विभिन योजनाओ एवं सेवाओं का लाभ उठा सकते है। आप लोग भी SSO Portal पर रजिस्ट्रेशन कर Digital India Mission में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
Rajasthan SSO Services FAQs
Q.1 :- राजस्थान SSO Portal क्या है?
Ans :- राजस्थान SSO Portal एक ऐसी एकल खिड़की के रूप में काम करता है जहाँ से नागरिक सरकार की सभी सेवाओं को online रूप से उपयोग कर सकता है।
Q.2 :- SSO Id क्या है?
Ans :- SSO Id का अर्थ Single Sign-On है जो की एक अद्वितीय पहचान है। SSO Id के जरिए आप SSO Portal पर लॉगिन कर सेवाओं का लाभ ले सकते है।